टेनिस खिलाड़ियों के बकाया भुगतान को मंजूरी
खेल मंत्रालय सोमवार को 'आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन' (एआईटीए) को एक करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।
खेल मंत्रालय में संयुक्त सचिव राहुल भटनागर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पांच टेनिस खिलाड़ियों को पैसा दिया जाना बाकी था। इनमें लिएंडर पेस को 19.26 लाख रुपये, महेश भूपति को 19.62 लाख रुपये, रोहन बोपन्ना को 18.33 लाख रुपये, सोमदेव देववर्मन को 25.88 लाख रुपये और सानिया मिर्जा को 17.52 लाख रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है।
इसमें वर्ष 2009-2010 और 2010-11 में खेले जाने वाले टूर्नामेंट और राष्ट्रमंडल खेल में तैयारियों के पैसे भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "हमने 17 अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को भी पैसे के भुगतान किए हैं। लेकिन एआईटीए ने काफी देरी के बाद अपने खर्च का बिल जमा किया है। हमने उन्हें बिल जमा करने को कहा था, जिससे कि एक हफ्ते के भीतर भुगतान किया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications