पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने 64 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 67 रन बनाए हैं जबकि मोहम्मद हफीज ने 55 गेंदों पर पांच चौकों की सहायता से 35 रन जोड़े हैं। अकमल ने 50 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में 10 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 24 रनों से पराजित किया था। पांच मैचों की श्रंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है।
लॉर्ड्स में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान सामने आई स्पॉट फिक्सिंग की घटना के बाद पाकिस्तानी टीम चौथा मैच खेल रही है। उसे दो ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला में भी 0-2 से हार मिली थी। टेस्ट श्रृंखला उसने 1-3 से गंवाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।