द्रविड़ ने रविवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के क्लब गयाना के साथ खेले गए चैम्पियंस लीग के पांचवें मुकाबले में 33 रनों की पारी के दौरान 1000 रनों का आंकड़ा छुआ।
द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स के लिए 48 मैचों में इतने रन बटोरे हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। द्रविड़ से अधिक रन इस टीम के लिए जैक्स कैलिस (1256) ने ही बनाए हैं। कैलिस ने 45 मैच खेले हैं।
कैलिस ने रॉयल चैलेंजर्स की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 43 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कैलिस ने इस वर्ष 24 ट्वेंटी-20 मैचों में सर्वाधिक 894 रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।