धौनी, कुंबले और हजारे ईएसपीएन क्रिकइंपो सर्वकालिक एकादश में
इस टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को लेकर 11 सदस्यीय चयनमंडल सर्वसम्मत दिखा। ये खिलाड़ी हैं-सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव और वीनू मांकड। चयनमंडल के सात सदस्यों ने धौनी को सैयद किरमानी और किरण मोरे से आगे विकेट के पीछे की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही।
चयन मंडल में पूर्व टेस्ट बल्लेबाज संजय मांजरेकर, अरुण लाल, मुंबई के पूर्व रणजी खिलाड़ी और कोच वासू परांजपे, खेल पत्रकार प्रदीप मैग्जीन, अयाज मेनन, आर. मोहन, सुरेश मेनन, क्रिकेट इतिहासकार रामचंद्र गुहा और टेलीविजन कमेंटेटर हर्षा भोगले शामिल हैं।
इसके अलावा ईएसपीएन क्रिकइंफो ने पाठकों की पसंद वाली भी एक टीम का चयन किया है, जिसमें हजारे को जगह नहीं मिल सकी है। उनके स्थान पर पाठकों ने वी.वी.एस. लक्ष्मण को टीम में शामिल किया है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो एकादश : (बल्लेबाजी क्रम के अनुसार) सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विजय हजारे, वीनू मांकड, कपिल देव, महेंद्र सिंह धौनी, जवागल श्रीनाथ और इरापल्ली प्रसन्ना।
ईएसपीएन क्रिकइंफो पाठक एकादश : (बल्लेबाजी क्रम के अनुसार) सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, वीनू मांकड, कपिल देव, महेंद्र सिंह धौनी, जवागल श्रीनाथ और इरापल्ली प्रसन्ना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications