इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है। इस पद के लिए आवेदन वेबसाइट -लंदन2012 डॉट कॉम/वालंटियर पर किया जा सकता है।
70 हजार में से दो तिहाई स्वयंसेवकों को सामान्य काम दिए जाएंगे। इन्हें मेहमानों का स्वागत, टिकट चेक करने वाले, चालक और स्टीवार्ड का काम लिया जाएगा।
इससे पहले भी एक स्वंयसेवक कार्यक्रम शुरू किया गया था। वह मुख्य रूप से विशेषज्ञ स्वंयसेवकों के लिए था। इनमें खेल, चिकित्सा, डोपिंग निरोधी और प्रेस ऑपरेशन से जुड़े कार्यो के स्वंयसेवक शामिल हैं।
आवेदन करने वाले स्वंयसेवकों की उम्र एक जुलाई, 2012 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ओलंपिक और पैरालंपिक के दौरान उन्हें कम से कम 10 दिनों तक अपनी सेवाएं देनी हैं। इसके लिए उन्हें तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।