For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस लीग : साउथ आस्ट्रेलिया ने मुंबई को 5 विकेट से हराया (राउंडअप)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उड़ती मुंबई इंडियंस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ आस्ट्रेलिया ने 19.3 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए।

साउथ आस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दी। आस्ट्रेलिया का पहला विकेट 112 के कुल योग पर डेनियल हैरिस का गिरा। हैरिस ने 37 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

माइकल क्लींगर ने 48 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा ग्राहम मनोउ 12, कैलम फग्र्यूसन छह और डेनियल किस्टियन 16 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उड़ती मुंबई इंडियंस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से सौरभ तिवारी ने तूफानी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा अंबाती रायडू ने 38, किरन पोलार्ड ने 36 रनों का योगदान दिया।

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट दूसरे ही ओवर में शिखर धवन (2) के रूप में गिरा। उसके बाद छठे ओवर में सचिन तेंदुलकर 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। आठवें ओवर में जीन पाल डुमिनी तीन रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल योग 47 रन था।

अंबाती रायडू 13वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए। सौरभ तिवारी (44) 17वें ओवर में पेवेलियन लौटे। आखिरी ओवर में किरन पोलार्ड 36 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो 22 रन बनाकर आउट हुए।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस को उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी क्लब लायंस के हाथों नौ रन की हार मिली थी। दूसरी ओर, साउथ आस्ट्रेलिया की टीम अपने पहले मैच में लायंस को 11 रन से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+