महिला विश्व मुक्केबाजी : मैरीकॉम और कविता सेमीफाइनल में
ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 16 सितम्बर (आईएएनएस)। चार बार विश्व चैम्पियनशिप जीत चुकीं भारत की अग्रणी महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम (48 किग्रा) और कविता (81 किग्रा) छठी महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
दोनों खिलाड़ियों के अंतिम-चार दौर में जगह बनाने के साथ ही भारत के खाते में कम से कम दो पदक सुरक्षित हो गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुक्केबाजों को कांस्य पदक मिलेगा।
मैरीकॉम ने बुधवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेल्स की लिन्से होल्डवे को 9-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनका सामना फिलिपींस की एलिस अप्पारी से होगा। मैरी ने छह साल पहले हुए एकमात्र मुकाबले में एलिस को पराजित किया था।
मैरीकॉम के अलावा कविता ने अंतिम-4 दौर में पहुंच गई हैं। कविता ने रूमानिया की एड्रियाना होस्कू को 9-6 से हराया। अगले दौर में उनका सामना युक्रेन की मुक्केबाज कैटरेना कुझेल से होगा।
भारत की एक अन्य खिलाड़ी लक्ष्मी पंड्या हालांकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गईं। लक्ष्मी को कजाकिस्तान की मारिना वोल्नोवा ने 18-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications