Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : आस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित

जिन 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें से 11 पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में अपना जौहर दिखाएंगे। निकाले अरेड, मेडोना ब्लीथ, केथ हॉलीवुड, टोनी क्रोंक और कोबी मैकगुर्क ने वर्ष 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था।

राष्ट्रमंडल खेल में आस्ट्रेलिया की टीम भारत, दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ एक ग्रुप में है। इसमें भाग लेने वाले 10 देशों की टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। आस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला पांच अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

हाल ही में अर्जेटीना में खत्म हुए महिला विश्व कप में आस्ट्रेलिया की टीम पांचवें स्थान पर रही थी।

टीम के कोच फ्रेंक र्मे ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम में फिर से स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है लेकिन इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत से उसे कड़सा संघर्ष होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रमंडल खेल में हॉकी का स्वर्ण जीतने के चार दावेदार टीमों में हम भी हैं। भारत को घरेलू मैदान का लाभ मिलेगा। न्यूजीलैंड टीम में भी भरपूर क्षमता है जबकि इंग्लैंड की टीम ने विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। स्वर्ण जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+