अनिल कुंबले की अगुवाई वही रॉयल चैलेंजर्स टीम में बेशक एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन किंग्समीड मैदान पर चैम्पियंस लीग में अब तक अपने दोनों मैच जीत चुकी साउथ आस्ट्रेलिया टीम को हराने में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपना दूसरा मैच खेलेगी जबकि साउथ आस्ट्रेलिया की टीम लगातार तीसरी जीत के लिए प्रयासरत होगी। रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस के हरफनमौला खेल की बदौलत वेस्टइंडीज के क्लब गयाना को नौ विकेट से हराया था।
दूसरी ओर, साउथ आस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के लायंस क्लब को पटखनी दी थी। इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में साउथ आस्ट्रेलिया ने मुंबई इंडियंस को भी धूल चटा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।