Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : 'ओवल टेस्ट में फिक्स था रन रेट' (लीड-2)

इस बार ब्रिटेन के अखबार 'द सन' ने खुलासा किया है कि दुबई और नई दिल्ली के सटोरियों को इस बात की जानकारी पहले से थी कि शुक्रवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तानी टीम हर 10 ओवर में कितने रन बनाएगी। अखबार ने यह जानकारी आईसीसी को मैच शुरू होने से पहले ही उपलब्ध करा दी थी।

पहले से जानकारी मिल जाने की वजह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस मैच पर नजर रखे हुए थी।

'द सन' के मुताबिक पाकिस्तानी पारी की समाप्ति से पहले ही आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गाट ने एक जांच दल के माध्यम से जांच शुरू कर दी। उन्होंने इस संबंध में जानकारी मुहैया कराने के लिए अखबार का आभार भी जताया और कहा कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखबार का दावा है कि उसके पास इस बात के पूरे सबूत हैं कि इस मैच में फिक्सिंग की गई।

लोर्गाट ने एक बयान में कहा, "अखबार द्वारा दी गई सूचनाओं को मोटे तौर पर सही पाया गया है। इसलिए हम मामले की पूरी जांच शुरू कर रहे हैं। हम तमाम सूचनाएं और सहयोग देने के लिए 'द सन' का धन्यवाद करना चाहते हैं। हम पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए अपने अधिकारियों और सूत्रों के साथ मिलकर काम करेंगे।"

अखबार का कहना है कि इस मैच में फिक्सिंग के तार दुबई और नई दिल्ली के सटोरियों से जुड़े हैं। इस अखबार में कहा गया है, "सटोरिए यह पहले से जानते थे कि मैच में पाकिस्तानी टीम का बल्लेबाजी के दौरान क्या रन रेट रहेगा। सटोरियों को यह भी मालूम था कि हर 10 ओवरों के एक सत्र में पाकिस्तानी टीम कितने रन बनाने वाली है।"

इस मैच को पाकिस्तान ने 23 रनों से जीता। पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त कायम कर ली।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी टीम मैच फिक्सिंग विवाद के लपेटे में आई है। हाल ही में ब्रिटेन के अन्य अखबार 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों सलमान बट्ट, मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ के कथित तौर पर फिक्सिंग में शामिल होने की बात सामने आई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+