डेविस कप : सोमदेव की अप्रत्याशित जीत, भारत ने बराबरी की (लीड-1)
रविवार को भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और ब्राजील के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थॉमज बेलूची की भिड़ंत हो रही थी लेकिन पहले सेट के बाद ही बेलूची तेज गर्मी के कारण मैच से हट गए।
बेलूची के मैच छोड़ने के वक्त सोमदेव 7-6, 4-0 से आगे चल रहे थे। तेज गर्मी से परेशान बेलूची ने अचानक नेट के पास पहुंचे और सोमदेव से हाथ मिलाकर अंपायर को बताया कि वह मैच से हट रहे हैं।
तेज गर्मी के बीच बेलूची ने पहले एकल मुकाबले में रोहन बोपन्ना को पांच सेट तक चले मुकाबले के बाद पराजित किया था लेकिन रविवार को वह धूप और उमस के बीच खेलने की स्थिति में नहीं दिखे।
बेलूची के मैच से हटने से भारत ने स्कोर 2-2 कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए दोनों एकल मुकाबलों में मिली हार के कारण भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन शनिवार को युगल मुकाबले जीतकर उसने स्कोर 1-2 कर लिया था।
रविवार को निर्धारित दूसरे उलट एकल मुकाबले में भारत के रोहन बोपन्ना का ब्राजील के रिकाडरे मेलो के साथ सामना होगा। मेले पहले एकल मुकाबले में सोमदेव को हरा चुके हैं जबकि बोपन्ना बेलूची से हार चुके हैं।
आयोजकों के लिए डेविस कप मुकाबले इस वक्त चेन्नई में कराना विवादों का विषय बन गया है। तेज गर्मी और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर आस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले वर्ष चेन्नई में खेलने से इंकार कर दिया था।
सोमदेव अच्छी तरह जानते थे कि ब्राजीली खिलाड़ियों को क्ले-कोर्ट पर हराना बेहद मुश्किल है लेकिन तेज धूप और गर्मी उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। पहले और दूसरे दिन ऐसा कोई वाक्या सामने नहीं आया लेकिन तीसरे दिन बेलूची का हटना प्ले-ऑफ के कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर गया।
बहरहाल, इस प्लेऑफ की विजेता टीम को विश्व ग्रुप में खेलने का अधिकार मिलेगा जबकि हारने वाली टीम अपनी क्षेत्रीय ग्रुप में ही रह जाएगी। उसे अगले वर्ष वर्ल्ड ग्रुप के लिए सिरे से प्रयास करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications