आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत रवाना
आस्ट्रेलियाई टीम ने नियमित कप्तान रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में सिडनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
दिल्ली पहुंचने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम चण्डीगढ़ रवाना हो जाएगी, जहां उसे 25 से 27 सितम्बर तक बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ अभ्यास मैच खेलना है। इस मैच के लिए गौतम गंभीर को अध्यक्ष एकादश टीम की कमान सौंपी गई है।
इस मैच की समाप्ति के बाद भी आस्ट्रेलियाई टीम चण्डीगढ़ में ही बनी रहेगी क्योंकि मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट क्लब मैदान पर एक अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है।
दूसरा टेस्ट मैच नौ से 13 अक्टूबर तक बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 17 अक्टूबर को कोच्चि के नेहरू स्टेडियम में होना है।
दूसरा मैच 20 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के डॉक्टर वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में होगा जबकि तीसरा मैच 24 अक्टूबर को मडगांव के नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
