Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : लायंस ने टॉस जीता, गयाना की खराब शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके तीन विकेट 42 रन के कुल योग पर गिर गए। उसने छह ओवर की समाप्ति तक 42 रन बना लिए हैं।

स्टीवन जैकब्स नौ रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि क्रिस्टोफर बार्नवेल ने खाता नहीं खोला है।

पहला विकेट ट्रेवस डॉवलिन का गिरा। डॉवलिन सात रन बनाकर एथॉन ओ' रेले की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। यह विकेट सात रन के कुल योग पर गिरा।

इसके बाद क्रेग एलेक्जेंडर ने कप्तान रामनरेश सरवन को चलता किया। सरवन ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए। यह विकेट 32 रन पर गिरा।

सलामी बल्लेबाज शिवनारायण चाटेरगून एक छोर पर टिके रहकर अपनी टीम को अच्छा योग देने का प्रयास कर रहे थे लेकिन ओ' रेले ने उन्हें चार रन के व्यक्तिगत योग पर चलता कर दिया।

उठापटक से भरे मुकाबलों और कई अन्य विविध विशेषताओं ने चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण को खास बना दिया है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित इसका पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।

चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+