चैम्पियंस लीग : लायंस की तेज शुरुआत (लीड-2)
लायंस क्लब ने सात ओवरों की समाप्त तक एक विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। कप्तान एल्विारो पीटरसन ने 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए हैं जबकि रिचर्ड कैमरन 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
लायंस क्लब ने जोनाथन वाल्डायर के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया है। वाल्डायर आठ रन बनाकर पेवेलियन लौटे। लायंस का यह विकेट 16 रन के कुल योग पर गिरा।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें स्टीवन जैकब्स के सर्वाधिक 34 रन शामिल हैं।
गयाना की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसके तीन विकेट 42 रन के कुल योग पर गिर गए लेकिन उसके बाद जैकब्स ने क्रिस्टोफर बार्नवेल के साथ चौथे विकेट के लिए उपयोगी 37 रन जोड़े।
जैकब्स ने 37 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए जबकि बार्नवेल ने 11 रन बनाए। इससे पहले कप्तान रामनरेश सरवन ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रनों की तेज पारी खेली थी।
इसके अलावा रोएस्टर क्रेंडन ने 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 और लेनॉक्स क्रश ने 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 19 रन जोड़े। क्रश ने डेर्विन क्रिस्टियन (11) के साथ नौवें विकेट के विकेट के लिए 27 रन जोड़े।
लायंस क्लब की ओर से तेज गेंदबाज एथॉन ओ' रेले ने 27 रन देकर चार विकेट झटके। चैम्पियंस लीग की एक पारी में चार विकेट झटकने वाले वह आठवें गेंदबाज हैं। गयाना के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
उठापटक से भरे मुकाबलों और कई अन्य विविध विशेषताओं ने चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण को खास बना दिया है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित इसका पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications