ड्रेसिंग रूम में लगाये जा सकते हैं सीसीटीवी और सेंसर
मैच फिक्सिंग की ताजातरीन घटना का खुलासा करने वाले ब्रिटेन के समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक सीसीटीवी के अलावा आईसीसी ड्रेसिंग रूम के करीब हवाई अड्डों जैसी सुरक्षा और जांच प्रणाली लगाने का फैसला कर सकती है।
इसके तहत ड्रेसिंग रूम के दरवाजों पर विशेष प्रकार के सेंसर लगाए जाएंगे, जो संदिग्ध या बिना पहचान पत्र वाले लोगों को ड्रेसिंग रूम में प्रवेश से रोकेंगे। इसके जरिए खेल से पहले और खेल के बाद ड्रेसिंग रूम में प्रवेश के दौरान खिलाड़ियों की भी पड़ताल की जा सकेगी।
सीसीटीवी तक तो ठीक है लेकिन सेंसर द्वारा खिलाड़ियों की जांच का फैसला आईसीसी के लिए काफी कठिन हो सकता है लेकिन जानकारों का मानना है कि मैच फिक्सिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह उपाय काफी कारगर साबित हो सकता है।
बीते एक महीने के भीतर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही श्रृंखला के दौरान ही मैच फिक्सिंग की दो घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं ने आईसीसी की नींद उड़ा दी है। इसी कारण आईसीसी ऐसी सख्ती बरतने का फैसला कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
