टेस्ट टीम से युवराज की छुट्टी, चेतेश्वर नया चेहरा
पहला टेस्ट मैच मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर एक अक्टूबर से खेला जाएगा। दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गई।
आस्ट्रेलियाई टीम सोमवार दूसरे पहर सीधे चण्डीगढ़ रवाना हो जाएगी, जहां उसे 25 से 27 सितम्बर तक बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ अभ्यास मैच खेलना है।
इस मैच के लिए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को अध्यक्ष एकादश टीम की कमान सौंपी गई है। इस मैच की समाप्ति के बाद भी आस्ट्रेलियाई टीम चण्डीगढ़ में ही बनी रहेगी क्योंकि यहीं एक अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है।
श्रंखला का दूसरा टेस्ट नौ से 13 अक्टूबर तक बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 17 अक्टूबर को कोच्चि के नेहरू स्टेडियम में होना है।
दूसरा मैच 20 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के डॉक्टर वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में होगा जबकि तीसरा मैच 24 अक्टूबर को मडगांव के नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, हरभजन सिंह, शांताकुमारन श्रीसंत, जहीर खान, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
