Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज को ईरानी ट्रॉफी के लिए शेष भारत एकादश की कप्तानी

शेष एकादश टीम को ईरानी ट्रॉफी मुकाबले में मौजूदा रणजी चैम्पियन मुंबई के साथ भिड़ना है। यह मैच ठीक एक अक्टूबर को शुरू हो रहा है। इसी दिन मोहाली में स्थित पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच भी शुरू हो रहा है।

शेष भारत एकादश में कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन को भी जगह दी गई है। जहीर खान और शांताकुमारन श्रीसंत की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान गेंद और बल्ले के साथ सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मिथुन को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया जाना चर्चा का विषय है।

उनके स्थान पर श्रीसंत को 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है। जहीर खान भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। साथ ही सौराष्ट्र के युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के रूप में टेस्ट टीम में एक नया चेहरा शामिल किया गया है। घरेलू और प्रथम श्रेणी मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुजारा युवराज की जगह लेंगे।

शेष भारत एकादश टीम : युवराज सिंह (कप्तान), अभिनव मुकुंद, शिखर धवन, विराट कोहली, एस. बद्रीनाथ, सौरव तिवारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), पीयूष चावला, आर. अश्विन, जयदेव उदाकत, उमेश यादव, आर. विनय कुमार, मनीष पांडेय, अभिमन्यु मिथुन और रवींद्र जडेजा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+