For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस लीग : विक्टोरिया ने वायंबा को 8 विकेट से हराया (राउंडअप)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वायंबा इलेवन टीम की पारी 16.3 ओवरों में 106 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरिया की टीम ने 13.2 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए।

विक्टोरिया की ओर से डेविड हसी ने तूफानी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। एरॉन फिंच ने 36 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए।

विक्टोरिया का पहला विकेट दूसरे ओवर में ब्रैडले हॉज के रूप में गिरा। उन्होंने पांच गेंदों में आठ रन बनाए। मैथ्यू वेड छठे ओवर में पांच रन बनाकर आउट हो गए।

वायंबा की ओर से थिसिरा परेरा और इशुरू उदाना को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वायंबा इलेवन टीम की पारी 16.3 ओवरों में 106 रन पर सिमट गई। वायंबा की ओर से माहेला जयवर्धने ने 51 और जेहान मुबारक ने 44 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका।

वायंबा की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही उसने दो विकेट गंवा दिए। जीवंत कुलातुंगे और महेला उदावते बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद 11वें ओवर में जेहान मुबारक 30 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका।

विक्टोरिया की ओर से पीटर सिडल ने चार विकेट झटके जबकि डरेन पैटिसन्स और मैकडोनाल्ड को दो-दो तथा डिर्क नैन्स को एक विकेट मिला।

शनिवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम को सुपर ओवर की मदद से हराने के बाद विक्टोरिया की टीम ने वायंबा को हराकर सेमीफाइनल में जगह करीब-करीब सुरक्षित करा लिया है।

पहले मुकाबले में वारियर्स के हाथों मिली हार के बाद विक्टोरिया की टीम ने सुपर किंग्स और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।

दूसरी ओर, वायंबा की टीम इससे पहले सुपर किंग्स और वारियर्स के खिलाफ अपने दोनों मैच हार चुकी है।

ग्रुप-ए में वारियर्स टीम छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स के चार अंक हैं। नेट रन रेट के मामले में सुपर किंग्स टीम वारियर्स से बेहतर स्थिति में है।

ऐसे में अपना अगला मैच जीतकर वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। उसका अगला मुकाबला बुधवार को वारियर्स से होना है। विक्टोरिया ने इस ग्रुप में चार अंक जुटाए हैं जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की टीम और वायंबा ने अब तक खाता नहीं खोला है।

उठापटक से भरे मुकाबलों ने चैम्पियन्स लीग के दूसरे संस्करण को खास बना दिया है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित इसका पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।

चैम्पियन्स लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+