Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : हूपर ने कहा, गंदा है खेल गांव

हूपर ने कहा, "हमने साफ-सफाई को लेकर पहले ही एहतियात बरतने की बात कही थी। ऐसे में जबकि खिलाड़ियों के यहां पहुंचने में दो दिनों का समय रह गया है, खेल गांव में सफाई की स्थिति अच्छी नहीं है। यह बेहद निराशाजनक बात है।"

हूपर ने बीते दिनों खेल गांव की जमकर तारीफ की थी लेकिन अब वह कुछ अलग बातें कर रहे हैं। अपने पूर्व के बयान को लेकर हूपर ने कहा कि वह अब भी इस बात पर कायम हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र शानदार है लेकिन सफाई का मुद्दा बिल्कुल अलग है।

हूपर ने कहा कि सीजीएफ ने हिस्सा लेने वाले देशों से वादा किया है कि सभी काम रविवार तक पूरे कर लिए जाएंगे। बकौल हूपर, "विकास हुआ है लेकिन यह अधिकतर लोगों को संतुष्ट करने के लायक नहीं है।"

हूपर के मुताबिक सीजीएफ ने सफाई एवं अन्य कार्यों को लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+