राष्ट्रमंडल खेल : कीवी प्रधानमंत्री बोले, खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रश्न नहीं
की ने कहा कि ऐसे में जबकि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने खेल गांव को गंदा करार दिया है, खिलाड़ियों को नई दिल्ली भेजने के बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा।
इस बयान से एक दिन पहले की ने कहा था कि नई दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद के करीब हुई गोलीबारी की घटना के बावजूद राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना चाहिए। रविवार को उस घटना में ताइवान के दो नागरिक घायल हुए थे।
अपने इस बयान से उलट की ने मंगलवार को कहा कि खेल गांव में सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था की शिकायतों के बाद वह काफी व्यथित हैं।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने की के हवाले से लिखा है, "मैं जिस स्थिति की कल्पना कर रहा हूं, अगर खेल गांव में वैसी ही स्थिति बनी रही तो हम अपने खिलाड़ियों को नई दिल्ली नहीं भेजेंगे। हम इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहेंगे कि हमारे खिलाड़ी स्वस्थ रहें और अच्छा प्रदर्शन करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
