कंपनी ने एक बयान में बताया, "एरिक्सन ने खिलाड़ियों को 24 घंटे उच्च क्षमता की संचार सुविधा मुहैया करने के लिए पूरी तैयार कर ली है। कंपनी को खेलगांव में 8,000 गणमान्य व्यक्तियों, एथलीटों और टीम के अधिकारियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। ये लोग 63.5 हेक्टर क्षेत्र में फैले खेलगांव के 1,168 फ्लटों में ठहरे हुए होंगे।"
राजधानी में तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 71 देशों के करीब 8,000 से अधिक प्रतिभागी और अधिकारी भाग लेंगे। वर्ष 1982 के एशियाड के बाद भारत में यह सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।