चैम्पियंस लीग : बेंगलोर को मिला 160 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

लायंस की ओर से एल्बिरो पीटरसन 13वें ओवर में 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुंबले ने बोल्ड किया। नील मैकेंजी ने 35 गेंदों में चार चौके की मदद से 39 रन बनाए।

लायंस का पहला विकेट चौथे ओवर में जोनाथन वान्डियार के रूप में गिरा। उन्होंने 11 रन बनाए। चौथे ही ओवर में रिचर्ड कैमरन बगैर खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद आठवें ओवर में वॉन वैन जार्सवेल्ड 24 और जेंडर दे ब्रयूइन सात रन बनाकर आउट हुए। राबर्ट फ्राइलिंक 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

बेंगलोर की ओर से विनय कुमार ने दो जबकि अनिल कुंबले और डिल्लन ड्यू प्रीज को एक-एक विकेट मिला।

लायंस की टीम तालिका में दो मैच जीतकर कुल चार अंकों के साथ दूसरे क्रम पर है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स के केवल दो अंक हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस के हाथों मिली कम अंतर की हार ने उसे निराश कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स ने अब तक तीन मैचों में एक जीत हासिल की है जबकि दो मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है।

मंगलवार को लायंस के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करके वह न सिर्फ अपना रन रेट सुधार सकती है बल्कि जीत हासिल करके तालिका में दूसरे क्रम पर भी पहुंच सकती है।

चैलेंजर्स की टीम मुंबई से हार चुकी है जबकि लायंस की टीम उद्घाटन मुकाबले में मुंबई पर भारी पड़ी थी। इसके बाद उसने गयाना को भी हराया था। उसे एकमात्र हार आस्ट्रेलियाई क्लब साउथ आस्ट्रेलिया के हाथों मिली है।

चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं। प्रत्येक ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, September 21, 2010, 22:38 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+