Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के 5 विकेट गिरे (लीड-3)

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को ये झटके इसुरू उदाना और अजन्था मेंडिस ने दिए। उदाना ने जहां ब्रैड पैटन (1), मैथ्यू सिन्क्लेयर (0) और जॉर्ज वर्कर (0) के विकेट लिए वहीं मेंडिस ने पीटर इन्ग्राम (2) और कप्तान जैमी होव (10) को चलता किया।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम ने चार ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 18 रन बनाए लिए हैं। ब्रेंडन डियामांती एक रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि नोएमा बार्नेट भी एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वायम्बा इलेवन टीम ने कप्तान जेहान मुबारक (30) और माहेला उदावते (23) की आकर्षक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए।

वायम्बा टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। इसके बाद उसके बल्लेबाजों ने अगले दस ओवर में तेज पारी खेली। खासतौर पर शलिका कुलानायके (नाबाद 15) और थिसिरा परेरा (नाबाद 12) ने अंतिम समय में तेजी से रन बटोरे। इन दो बल्लेबाजों ने 2.3 ओवरों में नाबाद 31 रन जोड़े।

इसके अलावा माहेला जयवर्धने (20) और कौशल लोकुराचारी (12) ने उपयोगी पारियां खेलीं। मुबारक ने 26 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के लगाए जबकि उदावते ने 37 गेंदों पर दो चौके लगाए। दोनोंे ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। जयवर्धने और उदालते ने दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े।

दोनों टीमों को अब तक जीत की तलाश है। यह मैच किसी एक टीम की जीत की आस पूरी करेगा। न्यूजीलैंड की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम ने अपने सभी तीनों मैच गंवाए हैं। उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

यही हाल वायम्बा इलेवन टीम का रहा है। उसे भी तीन मैचों में हार मिली है। इस मैच के नतीजे का ग्रुप एक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्रुप-ए में वारियर्स ने छह अंकों के साथ पहले स्थान काबिज कर रखा है जबकि विक्टोरिया के भी छह अंक हैं लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में पीछे है।

तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम है, जिसे बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के क्लब वॉरियर्स से भिड़ना है। यह मैच चेन्नई टीम की किस्मत तय करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+