For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस लीग : वायम्बा ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को 74 रन से हराया (लीड-4)

By Staff

145 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम के सभी बल्लेबाज 15.3 ओवरों में 70 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। वायम्बा की ओर से इसुरू उडाना और अजन्था मेंडिस ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रंगना हेराथ को दो सफलता मिली।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उडाना और मेंडिस ने 16 रन पर ही उसके पांच विकेट झटक लिए थे। इसके बाद बाकी के बल्लेबाज 56 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

विकेटकीपर बल्लेबाज बेवन ग्रीग्स ने सर्वाधिक 19 रन जोड़े जबकि ब्रेंडन डियामांती ने 12 और नोएमा बार्नेट और कप्तान जैमी होव 10-10 रन का योगदान ही दे सके। ब्रैड पैटन (1), मैथ्यू सिन्क्लेयर (0), जॉर्ज वर्कर (0), पीटर इन्ग्राम (2), माइकल मैसन (0) और मिशेल मैक्कैलेघन (7) ने निराश किया।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वायम्बा इलेवन टीम ने कप्तान जेहान मुबारक (30) और माहेला उदावते (23) की आकर्षक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए।

वायम्बा टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। इसके बाद उसके बल्लेबाजों ने अगले दस ओवर में तेज पारी खेली। खासतौर पर शलिका कुलानायके (नाबाद 15) और थिसिरा परेरा (नाबाद 12) ने अंतिम समय में तेजी से रन बटोरे। इन दो बल्लेबाजों ने 2.3 ओवरों में नाबाद 31 रन जोड़े।

इसके अलावा माहेला जयवर्धने (20) और कौशल लोकुराचारी (12) ने उपयोगी पारियां खेलीं। मुबारक ने 26 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के लगाए जबकि उदावते ने 37 गेंदों पर दो चौके लगाए। दोनोंे ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। जयवर्धने और उदालते ने दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम ने अपने सभी चारों मैच गंवाए हैं। इस मैच से पहले यही हाल वायम्बा इलेवन टीम का भी रहा था। उसे भी तीन मैचों में हार मिली थी लेकिन इस मैच के जरिए अंतत: उसका सूखा खत्म हुआ है।

इस मैच के नतीजे का ग्रुप एक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्रुप-ए में वारियर्स ने छह अंकों के साथ पहले स्थान काबिज कर रखा है जबकि विक्टोरिया के भी छह अंक हैं लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में पीछे है। तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम है, जिसे बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के क्लब वॉरियर्स से भिड़ना है। यह मैच चेन्नई टीम की किस्मत तय करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+