न्यूजीलैंड ने एथलीटों की रवानगी 2 दिनों के लिए टाली
कनाडा और स्कॉटलैंड द्वारा बुधवार को अपने खिलाड़ियों की रवानगी टाले जाने के बाद एनजेडओसी ने भी गुरुवार को अपने खिलाड़ियों की रवानगी को दो दिन के लिए टाल दिया।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' में छपी खबर के मुताबिक एनजेडओसी के अध्यक्ष माइक स्टेनली ने कहा, "खेल गांव अभी खिलाड़ियों के लिहाज से तैयार नहीं हुआ है इसलिए हम योजना के मुताबिक वहां नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं।"
स्टेनली ने कहा, "वहां पर बहुत सारी समस्याओं का समाधान होना अभी बाकी है लेकिन एनजेडओसी के अधिकारी राष्ट्रमंडल खेल में न्यूजीलैंड की भागीदारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों की वजह से रवानगी टाली गई है। हमारा देश राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहा है।"
स्टेनली ने यह भी कहा कि इस मसले पर अधिकारी शुक्रवार को कोई फैसला करेंगे और इस मामले में और देश क्या कर रहे हैं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी। निश्चिततौर पर यह हमारी प्राथमिकता है कि हम खेलों में शामिल होंगे, यदि ऐसा संभव हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications