'सेक्स स्कैंडल' के घेरे में अब बेकहम
बोस्निययाई मूल की एक यौनकर्मी इरमा निसी ने स्पाइस गर्ल विक्टोरिया के पति बेकहम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके आरोपों को अमेरिकी की मशहूर साप्ताहिक पत्रिका 'इन टच' में प्रकाशित किया गया है। 26 साल की इरमा ने दावा किया है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की एवज में बेकहम ने उसे 3,200 पाउंड दिए।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार पत्रिका के साथ बातचीत में इरमा ने 35 साल के बेकहम से जुड़े कई दावे किए हैं। उसका दावा है, "अगस्त, 2007 में न्यूयार्क के ली पार्कर मेरेडियन होटल में बेकहम ने मेरे साथ रात गुजारी थी। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाया। इसके बदले बेकहम ने मुझे 3,200 पाउंड दिए।"
इरमा ने कहा, "बेकहम के साथ पहली बार संबंध बनाने के समय एक और युवती भी हमारे साथ दी। बेकहम से मेरी दूसरी मुलाकात लंदन के एक होटल में हुई और उन्होंने यहां भी मेरे साथ संबंध बनाए। इस बार भी उन्होंने मुझे 3,200 पाउंड दिए।"
उधर, बेकहम ने इन आरोपों को बकवास करार दिया है। उनके एक करीबी दोस्त ने कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हुए कहा, "पत्रिका और इस महिला ने पूरी तरह से गलत तथ्यों को पेश किया है। हमारे अगले कदम का सामना करने के लिए इन लोगों को तैयार रहना चाहिए। यह बात सही है कि बेकहम अगस्त, 2007 में न्यूयार्क में थे लेकिन जिस होटल में उनके ठहरने का दावा इस महिला ने किया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।"
बेकहम के मित्र ने कहा, "पत्रिका की इस आधारहीन रिपोर्ट से डेविड और विक्टोरिया पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। दोनों बहुत शांत और मजबूत इंसान हैं। दोनों सच के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। दोनों के रिश्ते मजबूत हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications