चैम्पियंस लीग : अश्विन गेंद के साथ और क्लींगर बल्ले के साथ चमके

By Staff

सेमीफाइनल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण की विजेता सुपर किंग्स टीम का सामना आईपीएल की एक अन्य टीम बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के साथ होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में साउथ आस्ट्रेलिया की भिड़ंत वॉरियर्स से होगी।

अश्विन ने जहां चार मैचों में 10.40 के औसत से कुल 10 विकेट अपने नाम किए वहीं क्लींगर ने शानदार खेल दिखाते हुए चार मैचों की चार पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 71.00 के औसत से कुल 213 रन जुटाए। क्लींगर के खाते में तीन अर्धशतक हैं।

विक्टोरिया के बल्लेबाज ए.जे. फिंच ने चार मैचों में 197 रन बटोरे। वह दो बार नाबाद रहे। उनके खाते में सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज है लेकिन उनका औसत 98.50 क्लींगर से काफी बेहतर है।

आईपीएल के तीसरे संस्करण में शानदान खेल दिखाने वाले सुपर किंग्स के बल्लेबाज मुरली विजय ने चार मैचों की चार पारियों में दो अर्धशतक के साथ 195 रन बटोरे। इसके अलावा वारियर्स के कप्तान डी.जे. जैक्ब्स ने 191 रन अपने नाम किए।

अश्विन ने गेंदबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल करते हुए एक बार पारी में चार विकेट हासिल किया। साउथ आस्ट्रेलिया के गेंदबाज डी.टी. क्रिस्टियन ने नौ तथा सुपर किंग्स के स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सात विकेट अपने नाम किए। वॉरियर्स के गेंदबाज जे. थेरॉन ने भी सात विकेट झटके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, September 23, 2010, 3:27 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+