Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : इंग्लैंड का पहला दल दिल्ली पहुंचा, 4 साइकलिस्ट नहीं आएंगे (लीड-1)

इस बीच खेलगांव की गंदगी और स्वास्थ्य की स्थिति का हवाला देते हुए इंग्लैंड के शीर्ष चार साइकलिस्टों ने राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत करने से इंकार कर दिया है।

शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे इंग्लैंड के दल में हॉकी और लॉन बॉल टेनिस के खिलाड़ियों सहित 22 एथलीट हैं। इंग्लैंड के कुल 551 खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल में शिरकत करेंगे जिनके अगले कुछ दिनों में राजधानी पहुंचने की संभावना है।

इंग्लैंड ने गुरुवार की रात यह पुष्टि की थी कि उसकी टीम निश्चित रूप से राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगी लेकिन उसने यह भी कहा कि जब तक खेल गांव में स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को पुख्ता नहीं कर लिया जाता तब तक उसके खिलाड़ी होटल में रुकेंगे।

भारतीय अधिकारियों से स्वच्छता कार्य में तेजी लाने का आश्वासन मिलने के बाद इंग्लैंड ने यह फैसला दिया है।

ऐसा अनुमान है कि इंग्लैंड की पुरुष हॉकी टीम और लॉन बॉलिंग दल होटल में तब तक रहेंगे जब तक कि खेलगांव में खिलाड़ियों के रुकने के लिए बनाए गए अपार्टमेंट्स के खराब शॉवर, शौचालय, इलेक्ट्रिकल सॉकेट्स और छतों से पानी के रिसाव की समस्या दूर नहीं हो जाती।

इंग्लैंड के राष्ट्रमंडल खेल प्रमुख क्रैग हंटर का कहना है कि आयोजकों के व्यवहार में बहुत बड़ा परिवर्तन देखा गया है। सैंकड़ों सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी खिलाड़ियों के रुकने के स्थानों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्होंने पूर्ण स्वच्छता तक खिलाड़ियों के होटल में रुकने की बात कही।

हंटर ने कहा, "हम अपने एथलीटों को स्थानीय होटलों में रखेंगे। हम नहीं चाहते कि उन्हें बार-बार खेलगांव ले जाना और फिर वहां से हटाना नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि जब खेलगांव पूरी तरह स्वच्छ हो तभी वे वहां जाएं।"

उधर गुरुवार की रात वेल्स के रहने वाले विश्व और ओलम्पिक चैम्पियन साइकलिस्ट गेरैंट थॉमस ने घोषणा की कि डेंगू बुखार और खेल गांव की खराब स्थिति के कारण वह प्रतिस्पर्धा से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

थॉमस के अलावा पीटर केनॉग और इंग्लैंड के बेन स्विफ्ट और इयान स्टैनार्ड ने दिल्ली में स्वास्थ्य को खतरा बताते हुए नाम वापस ले लिया है।

थॉमस ने कहा, "यह एक निराशाजनक फैसला है लेकिन वहां स्वास्थ्य को खतरा पैदा होने की आशंका है।" केनॉट ने भी ऐसी ही प्रक्रिया दी है।

केनॉट ने कहा, "मैं दिल्ली की स्थिति को लेकर निराश हूं। हाल ही में हमने दिल्ली खेलगांव की तस्वीर देखी और तय किया हम वहां नहीं जाएंगे।" बुधवार को यहां के प्रकाशित खेलगांव के कुछ टॉवरों की तस्वीर में वहां काफी गंदगी दिखाई दे रही थी।

ये चारों साइकलिस्ट 'टीम स्काई' के सदस्य थे। इसके पांचवा सदस्य न्यूजीलैंड के ग्रेग हेंडर्सन ने बुधवार को ट्वीटर पर लिखा था कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं लेने के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं।

ब्रिटिश साइकलिंग के प्रमुख डेविड ब्रैलफोर्ड खिलाड़ियों के राष्ट्रमंडल में भाग नहीं लेने को फैसले को व्यक्तिगत बताते हुए कहा कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+