बारिश से बाधित होने की वजह से मैच को 17 ओवर तक सीमित कर दिया गया।
चेन्नई की ओर से सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 94 रन बनाए।
मुरली विजय ने 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। माइकल हसी छह रन, महेंद्र सिंह धौनी 11 और एल्बे मोर्कल पांच रन बनाकर आउट हुए।
बेंगलोर की ओर से विनय कुमार ने दो और डु प्रीज व कैमरन व्हाइट ने एक-एक विकेट हासिल किया।
ट्वेंटी-20 के रोमांच से प्यार करने वाले लोगों के लिए यह मुकाबला बेहद रोचक होगा क्योंकि इसमें आईपीएल के तीसरे संस्करण की विजेता सुपर किंग्स और दूसरे संस्करण की उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।