दिल्ली में पिछले दिनों डेंगू के कई मामले सामने आ चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में स्वास्थ्य को लेकर अभी भी चिंताएं बनी हुई हैं। इसके चलते कई प्रमुख खिलाड़ी दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने से इंकार कर चुके हैं।
ब्रिटेन के खिलाड़ी पीटर वाटरफील्ड स्वास्थ्य चिंताओं के चलते इन खेलों से अपना नाम वापस लेने वाले आखिरी खिलाड़ी थे।
हर्कोर्ट ने उम्मीद जताई की दिल्ली में डेंगू से पीड़ित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या कुआलालंपुर में इस बीमारी की चपेट में आने वाले खिलाड़ियों से कम रहेगी। कुआलालंपुर में छह खिलाड़ियों को डेंगू हो गया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक हर्कोर्ट ने कहा, "मुझे कुछ खिलाड़ियों को डेंगू होने की आशंका है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि दिल्ली में सब ठीक रहेगा।"
दिल्ली में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण खेल गांव के आस-पास पानी भर गया है। राष्ट्रमंडल खेल संघ के प्रमुख माइक फेनेल ने भी शनिवार को खेलगांव के आस-पास पानी भरने पर चिंता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।