चैम्पियंस लीग : वॉरियर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
सेंचुरियन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के वारियर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
शुक्रवार को किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को 52 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हुई।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications