आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक नाम वापस लेने वालों में साइकिल चालक ट्रेविस मायेर और टेबल टेनिस खिलाड़ी स्टेफाने सांग शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से नाम वापस लिया है।
एक सप्ताह के भीतर तीसरे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खेलों से नाम वापस लिया है। डिस्क्स थ्रो की विश्व चैम्पियन डानी सैमुएल्स के नाम वापस लेने के बाद आस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष पैरी क्रॉसव्हाइट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था।
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बुधवार से सिलसिलेवार तरीके से नई दिल्ली पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राष्ट्रमंडल खेलों में मेजबान भारत सहित कुल 71 देशों के 8000 खिलाड़ी और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।