जेनी 21 साल की है। पिछले दिनों ने उसने दावा किया था कि मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार रूनी ने उसके साथ उस समय शारीरिक संबंध बनाए थे जब उनकी पत्नी कोलिन गर्भवती थीं। इस खुलासे के बाद रूनी का वैवाहिक जीवन संकट में पड़ गया था हालांकि बाद में कोलिन उन्हें माफ कर दिया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार अब जेनी आईटीवी के कार्यक्रम 'आई एम ए सेलिब्रिटी' में शामिल होने के लिए उतवाली हैं। इस चैनल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "जेनी रूनी के बारे में बात करने के लिए तैयार है। चैनल के शीर्ष अधिकारी भी उसके इस कार्यक्रम में उसे लेना चाहते हैं। उसके खुलासे को लोग जरूर देखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।