ग्रुप स्तर में सिर्फ एक मैच गंवाने वाली सुपर किंग्स टीम ने सेमीफाइनल में बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स क्लब को 52 रनों से पराजित किया था जबकि वॉरियर्स टीम ने सेमीफाइनल में साउथ आस्ट्रेलिया को 30 रनों से हराया था।
उल्लेखनीय है कि इस बार चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचे वाली दोनों टीमें ग्रुप-ए से ताल्लुक रखती हैं। इस ग्रुप में वारियर्स क्लब ने सुपर किंग्स की ही तरह चार में से तीन मैच जीते थे जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
सुपर किंग्स की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों में है जबकि वॉरियर्स क्लब के कप्तान डेवे जैकब्स हैं। धौनी की कप्तानी में सुपर किंग्स टीम ने इस वर्ष आईपीएल के तीसरे संस्करण का खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।