चैम्पियंस लीग : वॉरियर्स ने साउथ आस्ट्रेलिया को 30 रनों से हराया (लीड-4)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ आस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी।
साउथ आस्ट्रेलिया की ओर से कैलम फग्र्यूसन ने 49 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 71 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज उल्लेखनीय योगदान नहीं दे पाया।
साउथ आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे और कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। डेनियल हैरिस चौथे ओवर में आठ रन बनाकर, माइकल क्लींगर चौथे ओवर में 13 रन बनाकर, ग्राहम मानोउ नौवें ओवर में आठ रन बनाकर और कैमरन बोर्गास 10वें ओवर में 10 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग 60 रन था।
टॉम कूपर 19वें ओवर में छह रन और डेनियल क्रिस्टियन 20वें ओवर में 19 रन बनाकर आउट हुए।
वारियर्स की ओर से लोनाबो तोत्सोबे और जेहान बोथा ने दो-दो विकेट हासिल किए। निकी बोए और जुअन थेरन को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए। वॉरियर्स की ओर से डेवे जैकब्स ने शानदार 61 और कोलिन इंग्राम ने 46 रनों का योगदान दिया।
वॉरियर्स का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज एश्वेल प्रिंस के रूप में गिरा। वह पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवे जैकब्स 12वें ओवर में 41 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।
कोलिन इंग्राम 15वें ओवर में 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 119 रन था। इसके बाद क्रेग थाइसन एक, मार्क बाउचर 25 और जोहान बोथा छह रन बनाकर पेवेलियन लौटे। निकी बोए 22 और जस्टिन क्रुश्च सात रन बनाकर नाबाद रहे।
साउथ आस्ट्रेलिया की ओर से डेनियल हैरिस ने तीन विकेट हासिल किए। शॉन टेट को दो और कुलेन बेले को एक विकेट मिला।
शुक्रवार को किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को 52 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हुई।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
