पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) द्वारा चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में जीशान के अलावा कासिफ जावेद को भी शामिल किया गया है। कासिफ फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहे हैं।
पाकिस्तानी टीम 29 सितम्बर को नई दिल्ली पहुंचेगी। पीएचएफ के मुख्य चयनकर्ता हनीफ खान ने कहा कि यूरोपीय दौरे के आधार पर खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के बाद टीम का चयन किया गया है।
हनीफ ने कहा कि पाकिस्तानी टीम में नई दिल्ली में पदक जीतने की क्षमता है। हॉकी स्पर्धा में पाकिस्तान और मेजबान भारत के अलावा आठ अन्य टीमें शिरकत कर रही हैं। पाकिस्तान को पूल-ए में आस्ट्रेलिया, भारत, स्कॉटलैंड और मलेशिया के साथ रखा गया है।
पूल-बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की टीमें हैं। पाकिस्तानी टीम को भारत के साथ 10 अक्टूबर को अपना पूल मैच खेलना है।
पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है : जीशान अशरफ (कप्तान), मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इरफान, वसीम अहमद, मोहम्मद राशिद, फरीद अहमद, शफकत रसूल, रेहान बट्ट, शकील अब्बासी, अब्दुल हसीम खान, मोहम्मद वकास शरीफ, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद भुट्टा, इमरान शाह, मोहम्मद तौसीक और मोहम्मद कासिफ जावेद।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।