1150 में से 146 सदस्यों का दल आस्ट्रेलिया का होगा। इसमें टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, तैराकी, टेनिस और बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल हैं।
इंग्लैंड के 97 खिलाड़ियों का दल बुधवार को पहुंच रहा है। साथ ही सिंगापुर के 75 खिलाड़ी भी खेल गांव पहुंचेंगे।
पाकिस्तानी दल में 58 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें हॉकी, स्क्वॉश, टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती और मुक्केबाजी से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं।
साथ ही जिबराल्टर, जमैका, वेल्स, जर्सी, नामीबिया, बरमुडा, कनाडा, सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनेडाइन्स एंड लेसोथो के अधिकारी भी बुधवार को भारत पहुंच रहे हैं।
3 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। इन्हें खेल गांव में ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।