राहुल ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर जारी अपनी टिप्पणी के माध्यम से यह जानकारी दी है।
राहुल ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "मैं अगले 15 दिनों में रग्बी मुकाबले देखने के लिए दिल्ली आता-जाता रहूंगा। मैं रग्बी के अलावा एथलेटिक्स मुकाबले भी देखना चाहता हूं लेकिन रग्बी से मुझे विशेष लगाव है। इसमें दुनिया की श्रेष्ठ टीमें खेल रही हैं।"
मशहूर फिल्म अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित कर चुके राहुल ने रग्बी टीम का हिस्सा रहते हुए 1998 में आयोजित एशियाई रग्बी फुटबाल यूनियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।