सुबह 10.30 बजे मीडिया सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन में सिर्फ आस्ट्रेलियाई मीडियाकर्मी आमंत्रित थे जबकि भारतीय पत्रकारों को कान्फ्रेंस हॉल के बाहर ही रोक दिया गया।
खेल गांव के एक अधिकारी ने बताया, "आस्ट्रेलियाई टीम ने अपने देश के मीडियाकर्मियों को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया था। इस लिए किसी भी भारतीय पत्रकार को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं मिली।"
इस सम्मेलन के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी भारतीय मीडिया से बातचीत करने के कतराते दिखे। कोई सवाल करने पर उनकी ओर से सिर्फ 'सॉरी' जवाब मिलता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।