Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल: कनाडा के 2 एथलीट हटे

टोरंटो, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा के दो एथलीट दिल्ली में तीन अक्टूबर से आरंभ हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए हैं हालांकि 400 एथलीटों-अधिकारियों का एक कनाडियाई दल इन खेलों में शिरकत कर रहा है।

महिला एथलीट मेगन बेनफिएतो ने कंधे में चोट की वजह से और बैडमिंटन खिलाड़ी एल्विन लाऊ ने अध्ययन का हवाला देते हुए अपने नाम वापस लिए हैं। इससे पहले तीरंदाज केविन टाटारिन और दिएत्मार ट्राइलस ने पिछले सप्ताह स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत न करने का फैसला किया था।

दिल्ली में खेल गांव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कनाडा लगभग 400 एथलीटों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का एक दल दिल्ली भेज रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+