पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सूत्रों के अनुसार यह सहायतार्थ मैच अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाली पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को आयोजकों के हवाले से बताया कि सहायतार्थ मैच की तिथि हलांकि अभी तय नहीं की गई है।
सीरीज के खेल अबूधावी और दुबई में 26 अक्टूबर एवं 24 नवम्बर के बीच होंगे।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में पिछले माह आई भीषण बाढ़ में 1,700 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग दो कराड़ लोग बेघर हो गए थे। संयुक्त राष्ट्र ने लाखों बाढ़ पीड़ितों के लिए दो अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।