Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : धौनी बोले, सत्रों में अच्छा खेलने से मिलेगी जीत

धौनी ने मैच से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "मेरा अनुभव कहता है कि टेस्ट मैचों में सत्र-दर-सत्र के खेल पर ध्यान देना होता है। यही जीत का मूल मंत्र हो सकता है। लम्बी रणनीति आमतौर पर कारगर नहीं होती।"

कप्तान को उम्मीद है कि उनके प्रमुख गेंदबाज टीम को शुरुआती सफलता दिलाने में सफल रहेंगे। धौनी ने कहा, "मैं समझता हूं कि जहीर खान और ईशांत शर्मा हमें शुरुआती सफलता दिलाने में कामयाब रहेंगे।"

धौनी को इसका अनुमान नहीं है कि पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान की नई पिच किस तरह का व्यवहार करेगी। कप्तान ने कहा, "अब तक के आकलन के मुताबिक इस पिच पर गेंद तेजी से बल्ले पर आएगी। इस सूरत में टाइमिंग का बहुत महत्व होता है।"

ऊंचाई से आने वाली गेंदों के प्रति भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने साथियों से ऐसी गेंदों को छोड़ देने को कहा है।

धौनी ने कहा, "ऊंचाई वाली गेंदों को लेकर मेरी यही सलाह है कि अगर आप हुक या पुल नहीं कर सकते तो उसे छोड़ दीजिए। इस तरह की गेंदों का यही सबसे अच्छा इलाज है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+