Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी करेगा एनसीए : कुंबले

विश्व क्रिकेट के तीसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज कुंबले को पूर्व कप्तान रवि शास्त्री के स्थान पर एनसीए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीसीआई) ने बुधवार को आयोजित अपनी 81वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान कुंबले को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संबोधन में कुंबले ने कहा, "मैं एनसीए में क्रिकेट के साथ-साथ खिलाड़ियों के चरित्र के विकास की भी संभावना देख रहा हूं। एनसीए का काम सिर्फ क्रिकेटर पैदा करना नहीं है। हमें अच्छे चरित्र वाले खिलाड़ियों की जरूरत है और इस दिशा में एनसीए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।"

कुंबले ने कहा कि यह काम एनसीए की कार्यपद्वति का हिस्सा नहीं है, ऐसे में इस दिशा में वास्तविक परिवर्तन देखने के लिए कुछ वक्त लगेगा। बकौल कुंबले, "हम इस संबंध में प्रयास करेंगे। यह काम रातों-रात पूरा नहीं हो सकता। हमें इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रखना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+