Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : कलमाडी ने बिल्डर, ठेकेदार को दोषी ठहराया (लीड-1)

कई देशों के खिलाड़ियों ने खेल गांव को गंदा और अस्वास्थकर बताते हुए इसकी आलोचना की थी।

कलमाडी ने कहा कि खेल गांव निर्माण का ठेका एमार-एमजीएफ को दिए जाने को लेकर नोडल एजेंसी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और बिल्डर में मतभेद था।

उन्होंने कहा, "मतभेद के चलते काम में तीन महीने की देरी हुई। खेल शुरू होने में एक महीना शेष रहने पर हमें खेल गांव सौंपा गया और कुछ चीजों को सही करने में समय लगा। लेकिन अब खेल गांव सुन्दर दिख रहा है और मैं आप से कह सकता हूं कि यह सबसे अच्छा राष्ट्रमंडल खेल गांव है।"

कलमाडी ने खेल गांव में अंतिम दौर का काम पूरा हो जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ी और अधिकारी इसे लेकर अब खुश हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा, "खूबसूरत जगहों में से खेल गांव एक है। हमने सभी टीम को होटलों में ठहरने और निरीक्षण करने के बाद खेल गांव में आने का विकल्प खुला रखा है। फिलहाल, किसी भी देश की टीम होटल में नहीं ठहरी हुई है।"

कलमाडी ने कहा कि कोष के कथित दुरुपयोग को लेकर वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "मीडिया में दिखाई जाने वाली तस्वीरें एक महीने पुरानी हैं और उसके आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। मैं किसी भी तरह के छानबीन के लिए तैयार हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि सभी आरोपों की जांच हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+