Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : आस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा (लीड-3)

कप्तान रिकी पोंटिग दूसरे विकेट के तौर पर पेवेलियन लौटे। शानदार लय में दिख रहे पोंटिग ने 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। मेहमान कप्तान को सुरेश रैना ने सीधे थ्रो पर पेवेलियन की राह दिखाई।

पोंटिंग ने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 141 रनों की उपयोगी साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारा। मेहमान टीम ने 47 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट पर 158 रन बना लिए हैं।

बोर्ड एकादश के साथ खेले गए अभ्यास मैच में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले वॉटसन वॉटसन ने 134 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 64 रन बनाए हैं जबकि उपकप्तान माइकल क्लार्क चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच का विकेट सस्ते में गंवा दिया था। कैटिच का विकेट 13 रन के कुल योग पर गिरा था। वह सिर्फ छह रन बना सके। कैटिस ने भी अभ्यास मैच की पहली पारी में शतक लगाया था।

भारत को पहली सफलता अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिलाई। कैटिच जहीर की एक अंदर आती गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। कैटिच का विकेट आस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में गिरा।

वाटसन को हालांकि जहीर की गेंद पर उस समय जीवनदान मिला जब सहवाग ने उनका कैच छोड़ दिया था। चोट की वजह से इस मैच में स्टार स्पिनर हरभजन सिंह के नहीं खेलने की संभावना थी लेकिन टॉस के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने हरभजन के खेलने की पुष्टि की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+