स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई जीत गईं नवरातिलोवा
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक जांच से पता चला था कि नवरातिलोवा को एक प्रकार का स्तन कैंसर है, जिसे चिकित्सका की भाषा में 'डुक्टॉल कार्सिनोमा' कहा जाता है।
चिकित्सकों ने नवरातिलोवा को इससे निजात पाने के लिए छह सप्ताह तक रेडिएशन के जरिए इलाज कराने की सलाह दी। नवरातिलोवा ने ठीक वैसा ही किया जैसा कि चिकित्सकों ने उनसे कहा। इस तरह वह कैंसर के खिलाफ जंग जीतने में सफल रहीं।
वेबसाइट ने नवरातिलोवा के हवाले से लिखा है, "मैं कैंसर से मुक्ति पा चुकी हूं। मैंने रेडिएशन पद्धति के जरिए इससे छुटकारा पाया। सर्जरी आसान इलाज था लेकिन मैंने रेडिएशन को चुना।"
वर्ष 1956 में जन्मीं नवरातिलोवा विश्व टेनिस की सबसे कद्दावर महिला खिलाड़ियों में एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 18 ग्रैंड स्लैम, 31 महिला ग्रैंड स्लैम और 10 मिश्रित ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उनके नाम विंबलडन खिताब लगाता नौ बार जीतने का विश्व रिकार्ड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
