मोहाली टेस्ट : चायकाल तक आस्ट्रेलिया के 179 रन (लीड-4)
शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 169 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 75 रन बनाए हैं जबकि माइकल हसी ने खाता नहीं खोला है। वॉटसन ने बोर्ड एकादश के साथ खेले गए अभ्यास मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था।
आस्ट्रेलियाई टीम ने चायकाल से ठीक पहले उपकप्तान माइकल क्लार्क का विकेट गंवाया। क्लार्क 14 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर राहुल द्रविड़ के हाथोंे लपके गए। यह विकेट 172 रन के कुल योग पर गिरा।
हरभजन टखने की चोट से उबरते हुए मैदान में उतरे। इससे ठीक पहले मेहमान टीम ने कप्तान रिकी पोंटिग के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया था। पोंटिग का विकेट 154 रन के कुल योग पर गिरा था।
शानदार लय में दिख रहे पोंटिग ने 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। मेहमान कप्तान को सुरेश रैना ने सीधे थ्रो पर पेवेलियन की राह दिखाई। पोंटिंग ने वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 141 रनों की उपयोगी साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारा।
मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच का विकेट सस्ते में गंवा दिया था। कैटिच का विकेट 13 रन के कुल योग पर गिरा था। वह सिर्फ छह रन बना सके। कैटिस ने भी अभ्यास मैच की पहली पारी में शतक लगाया था।
भारत को पहली सफलता अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिलाई। कैटिच जहीर की एक अंदर आती गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। कैटिच का विकेट आस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में गिरा।
वाटसन को हालांकि जहीर की गेंद पर उस समय जीवनदान मिला जब सहवाग ने उनका कैच छोड़ दिया था। चोट की वजह से इस मैच में स्टार स्पिनर हरभजन के नहीं खेलने की संभावना थी लेकिन टॉस के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने हरभजन के खेलने की पुष्टि की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
