Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : न्यूजीलैंड ने कहा, बदइंतजामी के लिए हूपर भी जिम्मेदार

न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'द न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक मैक्कुली ने कहा कि बदइंतजामी के लिए भारतीय अधिकारियों पर जरूरत से ज्यादा आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में थोड़ी बहुत जिम्मेदारी हूपर को भी लेनी चाहिए क्योंकि तैयारियों के जायजे जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

खेल गांव एवं आयोजन स्थलों की दुर्व्यवस्थाओं के लिए हूपर ने भारतीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। एक समय तो ऐसा लगा था कि भारत में ये खेल हो ही नहीं सकेंगे।

हूपर ने यह कहते हुए अपने साथ-साथ सीजीएफ का भी बचाव किया था कि उन्होंने समय-समय पर भारतीय अधिकारियों से आयोजन स्थलों और खेल गांव की कमियों को दूर करने की बात कही थी।

हूपर भले ही मानते हों कि वह अपना काम ठीक से करते रहे हैं लेकिन मैक्कुली का मानना है कि हूपर को इस सारी घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

पत्र ने मैक्कुली के हवाले से लिखा है, "हम बार-बार यही कह रहे हैं कि भारतीय अधिकारियों को बदइंतजामी की जिम्मेदारी लेनी चाहिए लेकिन मेरा मानना है कि हूपर भी इसके लिए दोषी हैं। वह काफी समय से खेलों की तैयारियों की देखरेख के लिए भारत में हैं। ऐसे में उन्हें बदइंतजामी की जिम्मेदारी बांटने में परहेज नहीं होना चाहिए।"

मैक्कुली ने कहा कि खेल गांव में साफ-सफाई की कमी से जुड़ी शिकायतों के कारण भारत के सम्मान को आघात पहुंचा है लेकिन इसके बावजूद रविवार तक अगर सबकुछ ठीक हो जाता है तो इस क्षति की भरपाई की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+