मोहाली टेस्ट : भोजनकाल तक आस्ट्रेलिया ने बनाए 101 रन (लीड-1)
शेन वाटसन पांच चौकों की मदद से 44 तथा कप्तान रिकी पोंटिंग पांच चौकों के साथ 40 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले टॉस जीतने के बाद आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन और साइमन कैटिच मैदान पर उतरे। अभी आस्ट्रेलिया के कुल स्कोर में केवल 13 रन ही जुड़े थे कि जहीर खान ने कैटिच को पगबाधा आउट कर दिया। कैटिच ने केवल छह रन बनाये। रिकी पोटिंग छह रन और वाटसन 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। वाटसन को हालांकि जहीर की गेंद पर उस समय जीवनदान मिला जब सहवाग ने उनका कैच छोड़ दिया।
चोट की वजह से इस मैच में हरभजन सिंह के नहीं खेलने की संभावना थी लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने स्पष्ट किया कि वह इस मैच में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
