राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के मुताबिक शुक्रवार को आने वाले एथलीटों में मलेशिया और घाना के खिलाड़ियों की संख्या सबसे अधिक होगी।
समिति ने हालांकि एथलीटों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा। दोनों देशों के खिलाड़ी साइकिलिंग, पैरा स्पोर्ट्स, शूटिंग, बाक्सिंग के अलावा अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगे।
इन दोनों देशों के अलावा साइप्रस, कनाडा, स्कॉटलैंड, बारबाडोस, जमैका, आस्ट्रेलिया, बहामास, दक्षिण अफ्रीका, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड सहित कुछ अन्य देशों के एथलीट भी शुक्रवार को खेल गांव पहुंचेंगे।
साइप्रस की टीम बाक्सिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कुश्ती में हिस्सा लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।